हौसला
तू रख हौसला
ये दिन भी गुजर जाएंगे।
दुखों के बादल, जरुर एक दिन छट जायेंगे।
फिर होगा खुशियों से भरे
भोर का सवेरा,
जो तेरे जीवन में खुशियों की बहार लायेगें।
तू रख हौसला,
ये दिन भी गुजर जाएंगे।
क्यों होता है तू इतना परेशान
क्यों खुद को तू कोसता है,
ये संसार तेरे विरुद्ध है
क्यों ऐसा तू सोचता है ,
क्यों रोता बिलखता है, एक छोटे बच्चे की तरह
क्यों हर पल बस
अपने ही दुखड़े तू गाता हैं।
यह तो प्रकृति की रीत हैं,
यहां हंसना होता हैं, तो रोना भी होता हैं,
कुछ पाया है तो खोना भी होता है।
तो तू क्यों होता हैं इतना परेशान,
क्यों ऐसे खिलते मुस्कुराते चेहरे पर
उदासी बरकरार रखता है,
क्यों रहता है तू इतना उदास
क्यों अपनी किस्मत को तू दोष देता है।
यहां सिर्फ तू ही नहीं
जिसने कुछ खोया है,
सिर्फ तू ही नहीं
जिसके चेहरे पर मुस्कुराहट नहीं,
यहां तो वो अनगिनत बेनाम किस्से है,
जिन्होंने अपना सर्वस्व गंवाया है,
कितने ही है जिनके चेहरे की मुस्कान तक
नहीं लौटी,
तो कितनों की तो अभी तक आंखें भी नम है।
इतना कुछ होने के बावजूद भी
कहा किसी की जिंदगी रुकी है,
क्या किसी ने जीना छोड़ दिया?
क्या किसी की जिंदगी खत्म हो गई?
नहीं ना!
यह संसार है ,
और जीवन इसकी रीत है
इस रीत को तो सभी को निभाना
ही होगा।
हां माना,
माना आज दिन तेरे अच्छे नहीं है ,
आंखें भी तेरी नम है ,
अच्छे पल तेरे जीवन में
पीठ दिखाए चल दिए है
नहीं है परिस्थितियां अभी
अनुकूल तेरे जीवन में
सब कुछ बस विपरीत सा
होता चला जा रहा है
जो तू चाहता है ,वो होता नहीं
और जो होता है ,वो तू चाहता नहीं
बहुत कोशिश करने के बाद भी
कुछ भी ठीक नहीं है,
और तू थक हार कर
अपनी किस्मत को दोष देता है
अपनी किस्मत के बारे मे
सोच सोच कर रोता है।
पर, खुदा के बंदे,
तू रख हौसला,ये दिन भी गुजर जाएंगे
दुखों के बादल जरुर एक दिन
खुशियों की बारिश लाएंगे।
फिर आएगी तेरे जीवन में भी खुशियों की लहर
जो तेरे दिल में खुशियों रूपी
फसल की सिंचाई करेंगे।
तेरे जीवन में भी खुशियों की लहर आएगी।
बस तू रख हौसला, ये दिन भी गुजर जाएंगे,
दुखों के बादल जरुर एक दिन छट जाएंगे।
दुखों के बादल जरुर एक दिन छट जाएंगे।
Writer: Mikku
Instagram: @mikkudiary
Image Credit: Pexels
P.S.
"Mikku ki is diary ka ye panna un
sabke liye hai jo khamoshi se apni
ladayi lad rahe hain,
Jo apni kismat se lad rahe hai,
Jo kahi na kahi apni kismat ko dosh
de rhe hai.
Hamesha Yaad rakhiyega,
suraj kitna hi der se kyu na nikle,
andhera kabhi jeet nahi sakta. ☀️
Aapka ek chota sa comment mere liye
kisi hausle se kam nahi hoga. To
please, apne vichar aur apna naam
niche comment box mein zaroor
sanjha (share) karein. Mujhe intezar
rahega!" ❤️
© 2026 Mikku | All Rights Reserved.








Comments
रास्ते खुद बन जाएंगे…
तू चलना मत छोड़,
मंज़िल खुद पास आ जाएगी।