मेरी पसंद 🌷
मुझे ना लिखना बहुत पसंद है ,
अपनी बातों की छाप को इन कोरे कागजों पर उकेरना पसंद है,

Image source: pinterest
पसन्द है मुझे अपनी दिल की बाते
चांद तारों और इन पहाड़ों से करना ,
मुझे तो घंटों तक बस
यूंही बैठे - बैठे चांद को निहारना पसन्द है,

Image source: pinterest
पसंद है मुझे ये खेत खलियान
मुझे तो खेतों में लहराती हुई ये फसले पसंद हैं,

Image source: pinterest
पसंद है मुझे नदी और ये तालाब,
मुझे तो बहते हुए झरनों की आवाज पसंद है ,

Image source: pinterest
पसंद है मुझे ये बारिश का मौसम,
मुझे तो बारिश आने से पहले
मिट्टी की सौंधी सौंधी सी सुगंध पसंद है ,
सौंधी सौंधी सुगंध पसंद है .🤌🏻🐾
हां मुझे यह सब पसंद है
यह सब ही मेरी पसंद है । ✨
अपने दिल के अल्फाजों को
इन कोरे कागजों पर उतरना ,
चांद तारों से बातें करना,
ये लहराती हुई फसलें,
ये खेत और खलियान,
नदी, तालाब और इन झरनों की आवाज ,
बारिश से पहले मिट्टी की सौंधी सौंधी सी सुगंध 🤌🏻
मुझे तो यह सब कुछ पसंद है । 🌷
"वैसे आपको क्या क्या पसंद हैं ?
कमेंट में जरूर बताएं । ♥️ "
Comments
Apka Dil se shukriya 🌷✨